छतरपुर में EOW का एक्शन : बक्सवाहा नगर परिषद CMO नेहा शर्मा और सब-इंजीनियर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट, PM आवास के लिए मांगे थे पैसे

ब्यूरो रिपोर्ट छतरपुर। पंचायत इंडिया न्यूज़

छतरपुर। छतरपुर के बकस्वाहा नगर परिषद की CMO नेहा शर्मा और सब-इंजीनियर शोभित मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया गया है। दोनों ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए हितग्राही से 30 हजार रुपये की मांग की थी। सागर लोकायुक्त में शिकायत के बाद EOW ने एक्शन लिया।

पहले 40 हजार मांगे, बाद में 30 हजार में सौदा हुआ पक्का
बक्सवाहा के हरिराम अहिरावर ने EOW सागर में की शिकायत में बताया कि CMO ने उनसे आवास के पट्टे और PM आवास की स्वीकृति के लिए 40 हजार रुपये मांगे थे। फिर 30 हजार रुपये में डील पक्की हुई।

EOW ने जांच में सही पाई गई शिकायत
सागर EOW ने शिकायत की जांच की और पाया कि रिश्वत सच में मांगी गई है। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। शिकायतकर्ता को पैसे देकर EOW ने नगर परिषद भेजा। CMO नेहा शर्मा ने खुद रिश्वत नहीं ली बल्कि सब-इंजीनियर शोभित मिश्रा को पैसे लेने के लिए आगे किया। जैसे ही सब-इंजीनियर मिश्रा ने पैसे लिए EOW की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

EOW ने सब-इंजीनियर शोभित मिश्रा के हाथ केमिकल से धुलाए तो वे गुलाबी हो गए। रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। शिकायतकर्ता का आवासीय पट्टा और पीएम आवास स्वीकृति का आवेदन नगर परिषद में पेंडिंग थी।

ट्रैप करने वाली EOW की टीम में निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक उमा नवल आर्य, उप निरीक्षक सोनल पाण्डेय, आदेश जैन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। दोनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!