मध्यप्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक : शहडोल, चित्रकूट में ओले, मंडला, रीवा में हल्की बारिश का अलर्ट, भोपाल, सागर समेत 18 जिलों में तेज हवाएं

ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश। पंचायत इंडिया न्यूज़

भोपाल। भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। भोपाल और सागर संभाग समेत प्रदेश के 18 जिलों में तेज हवाएं चलेंगी।

मंगलवार, 3 फरवरी 2026 की शाम प्रदेश के उत्तरी सतना, चित्रकूट, दक्षिणी उमरिया, शहडोल, मउगंज, उत्तरी मंडला में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। जबकि मध्य मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उत्तरी छतरपुर, पन्ना, दक्षिणी सतना और रीवा में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगले 24 घंटे में यहां येलो-ऑरेंज अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मउगंज, कटनी, दमोह, सागर और मैहर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी।
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घने कोहरे के बीच बिजली गिरने की संभावना।
रीवा, सतना और पन्ना में मध्यम कोहरे के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट है।

जानें पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ग्वालियर संभाग में अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। जबकि उज्जैन, चंबल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ीं। बाकी जगह मौसम साफ रहा।

शहडोल में रात का पारा सामान्य से अधिक
पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में भी काफी बदलाव देखा आया है। प्रदेश के शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकार्ड किया गया है। जबकि नर्मदापुरम संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!