मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा फेरबदल, मध्यप्रदेश में अफसरों की नई टीम तैयार, ये अफसर रहेंगे मुख्यमंत्री के खास

भोपाल से दीपेश वर्मा की रिपोर्ट। पंचायत इंडिया न्यूज़

भोपाल। मुख्यमंत्री के अफसरों की टीम में आइएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सुधीर कोचर के शामिल होने के बाद अपर मुख्य सचिव (एसीएस) नीरज मंडलोई ने नए सिरे से कामों का बंटवारा किया है। मुख्यमंत्री के एसीएस मंडलोई मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ओवरऑल मुखिया तो हैं ही, साथ ही विधानसभा चुनाव 2028 के पहले होने वाले सिंहस्थ को सफल बनाने का जिम्मा भी उन्होंने स्वयं रखा है। जबकि सचिव आलोक सिंह को कृषक कल्याण वर्ष की जिम्मेदारी दी है।

अभी तक यह जिम्मेदारी किसी के पास नहीं थी। सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में विजिलेंस शाखा का प्रभारी बनाकर बड़ा दायित्व सौंपा है। साथ ही गंभीर श्रेणी की शिकायतों के निराकरण और सूचनाओं पर कार्यवाही प्रतिवेदन का जिम्मा भी दिया है। गुरुवार को जारी आदेश में सीएम दफ्तर में 20 से अधिक अफसरों को जिम्मेदारी देते हुए नए सिरे से जमावट की गई।

मुख्यमंत्री के इन अधिकारियों को भी जिम्मा
एमपी के मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अजात शत्रु श्रीवास्तव, राजेश हिंगणकर, अपर सचिव मनीष पांडेय, उप सचिव आदित्य कुमार शर्मा, अवर सचिव संदीप अष्ठाना, अवर सचिव आशीष कुमार, श्रीलेखा श्रोतिय, आशुतोष गोस्वामी, केवलराम धुर्वे, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आलोक सोनी, आशीष खरे, कविराज मेहरा को भी अलग-अलग जिम्मा सौंपा गया है।

ये सीएम के खास

  • नीरज मंडलोई एसीएस, मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री से जुड़े सभी कामों का दायित्व, इंदौर व उज्जैन के प्रशासनिक कामों का भी जिम्मा।
  • आलोक सिंह सचिव, मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक, सीएम का भ्रमण कार्यक्रम, नियुक्ति, विधानसभा, सागर-भोपाल, नर्मदापुरम से समन्वय।
  • डॉ. इलैया राजा टी सचिव, मुख्यमंत्री : केंद्रीय मंत्री-सांसदों के पत्राचार, सीएम का दिल्ली भ्रमण, केंद्र व राज्य के लंबित मामलों में समन्वय।

चंद्रशेखर वालिम्बे सचिव, मुख्यमंत्री : सीएम के भ्रमण कार्यक्रम, स्वेच्छानुदान, मुलाकातस संवाद, जबलपुर, रीवा व शहडोल से समन्वय।

इन नए अफसरों को भी सौंपी जिम्मेदारियां
सीएमओ में आए कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सुधीर कोचर को भी जवाबदेही दी है। बता दें, बीते माह ही उनकी पदस्थापना सीएमओ में की गई थी।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, सचिव : को सीएम कार्यालय में विजिलेंस शाखा का प्रभारी के साथ ही गंभीर शिकायतों के निराकरण और कार्यवाही प्रतिवेदन का जिम्मा, घोषणा पत्रों की निगरानी, सीएम डैशबोर्ड से जुड़े तमाम पोर्टल, वेबसाइट व आत्मनिर्भर मप्र की निगरानी।

सुधीर कोचर, उप सचिव: सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे को सीएमओ में आवंटित कामों में सहयोग करना, मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारी कराना, सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन आदि काम।

मुख्यमंत्री के दफ्तर में ये अफसर करेंगे सरकारी योजनाओं की निगरानी

सीएम दफ्तर में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक अफसरों को जिम्मेदारी बांटी गई। इनमें कुछ पुराने तो कुछ नए अफसरों को भी कार्यभार दिया है।

चंद्रमौली शुक्ला, अवर सचिव: निवेश से जुड़े काम, उद्योगपतियों व निवेशकों की मुख्यमंत्री से मुलाकात, निवेश प्रकरणों का निराकरण, निवेश बैठकें, भ्रमण आदि विभागीय काम।

अरविंद दुबे, अपर सचिव: प्रगति पोर्टल व राज्य की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी, बड़े प्रोजेक्टों की निगरानी, विभागों के लंबित मामलों को मुख्यमंत्री के सामने रखना।

अरुण परमार, अपर सचिव: एसीएस मंडलोई के कामों में सहयोग, ई-ऑफिस से जुड़े काम, विभिन्न विभागों से स्थानांतरण, पदस्थापना से जुड़े प्रकरण, मंत्री परिषद की तैयारियां, मुख्यमंत्री की बैठक के लिए चर्चा के बिंदु प्राप्त करना, मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठकों का कार्यवाही विवरण लेकर एसीएस को प्रेषित करना, कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों से जुड़े काम सौंपे गए।

लक्ष्मण सिंह मरकाम, अपर सचिव: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, जनजातीय कल्याण विभाग से जुड़े काम सीएमओ में दिए गए हैं।

संदीप केरकेट्टा, उप सचिव: सचिव आलोक सिंह को सौंपे कामों में सहयोग करना। ए-प्लस व ए मॉनिट के आवेदनों को एसीएस के सामने प्रस्तुत करने जैसे काम मुख्यमंत्री के दफतर में दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!