मध्यप्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, चौथा समयमान वेतनमान मंजूर, 1.50 लाख शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन

भोपाल से दीपेश वर्मा की रिपोर्ट। पंचायत इंडिया न्यूज़

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश सरकार ने विभाग के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों को चौथा समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी कर दिए।

शिक्षक दिवस पर सीएम ने की थी घोषणा
यहां बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस पर (5 सितंबर को) इसकी घोषणा की थी। अब 6 महीने बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे 35 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नति (समयमान) वेतनमान मिलने पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

इस आदेश से शिक्षकों के वेतन में करीब 10 हजार से 25 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, रिटायरमेंट के करीब पहुंचे शिक्षकों की पेंशन भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!