संडे स्पेशल रिपोर्ट : अशोकनगर की हाईटेक ग्राम पंचायत भवन की सुविधाओं को देख खुश हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, मंच से की सरपंच की तारीफ

ब्यूरो रिपोर्ट अशोकनगर। पंचायत इंडिया न्यूज़

अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिले में तीन दिवसीय दौरे पर है. जहां उन्होंने कजराई में बने 43 लाख के हाईटेक पंचायत भवन का लोकार्पण किया. भवन को देख सिंधिया सरपंच की तारीख किए बिना नहीं रह सके, और उन्होंने मंच से ही उनके लिए लोगों से तालियां बजवाईं.

अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कजराई पंचायत भवन का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे. जैसे ही सिंधिया ने पंचायत भवन को देखा और उसमें हाईटेक व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्न हुए. इसके बाद उन्होंने मंच से पंचायत की सरपंच कल्पना कलावत की जमकर तारीफ की. साथ ही उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित आम सभा में बैठे लोगों से सरपंच के अभिवादन के लिए तालियां बजाबाई. यह मध्य प्रदेश का लगभग पहला पंचायत भवन है, जो वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरे से लेस है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कजराई में पंचायत भवन कल लोकार्पण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि, ”यह पंचायत भवन भले ही ईंट का बना हुआ है, लेकिन ग्रामीण अंचल का दिल इस पंचायत में धड़कता है.” उन्होंने बताया कि, ”जैसे ही मैं पंचायत भवन की कुर्सी के पास पहुंचा, तो मैं कुर्सी पर नहीं बैठा. क्योंकि जो उसे कुर्सी का हकदार है उसी को बैठना चाहिए.” उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि, ”दूसरे की कुर्सी पर कभी नहीं बैठना चाहिए, बल्कि उसकी पूजा करना चाहिए.”

पंचायत में आने वाले ग्रामीणों को डिजिटल से जोड़ा
पंचायत भवन में एक बड़ा एलईडी लगाया गया है. जिसमें ग्रामीणों की सभी समस्याओं को डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा. वहीं उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि ”देश के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को बढ़ाने में पंचायत का योगदान है.”

सीसीटीवी और वाईफाई की सुविधा
कजराई पंचायत भवन में हाईटेक मशीनरी का प्रयोग किया गया है. इस पंचायत में एक बड़ा गार्डन तैयार किया गया है. जिसमें आने वाले लोगों को रोकने और विश्राम के लिए सहूलियत मिल सकेगी. वहीं इस पंचायत के अंदर बारकोड के माध्यम से युवा इंटरनेट को चला सकेंगे, तो वही पूरी पंचायत में सीसीटीवी चारों तरफ लगाए गए हैं. जिस गांव की सुरक्षा सहित पंचायत भवन में किसी भी तरह के उत्पाद को कैद किया जा सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!