आज से बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क। पंचायत इंडिया न्यूज़

भोपाल। अप्रैल महीने की आखिरी तारीख से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से 3 मई तक मध्य प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इसका ज्यादा असर रीवा, सागर समेत चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। बुधवार (29 अप्रैल 2026) को सीधी में 43.8 डिग्री सेल्सियस और राजधानी भोपाल में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा।

कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, श्योपुर और पन्ना जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज़ हवाएं चलीं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं भी लू चलने की कोई संभावना नहीं है। 3 मई 2026 तक प्रदेश में बादल ,बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चलने की भी संभावना है।

1 से 3 मई तक इन जिलों में बारिश-आंधी
भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर में बारिश में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा।

2 मई : ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना, बालाघाट, मंडला, डिडोरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश व हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा।

3 मई : ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिडोरी, अनूपपुर में बारिश व हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!