ब्यूरो रिपोर्ट निवाड़ी / पंचायत इंडिया न्यूज़
निवाड़ी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में पहुंचे। सीएम ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि दिवाली की भाईदूज से लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि 1500 रुपए महीना करने वाले है। 2028 तक तीन हजार रूपया महीना बहनों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए रेडिमेड के कारखानों में काम करने पर पांच हजार रूपए सरकार की तरफ से अलग से देने की बात कही।
सीएम ने मड़िया में 1 करोड़ 34 लाख से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इसके साथ-साथ उप स्वास्थ्य केंद्र पंचमखेरा लागत राशि 60 करोड़ 31 लाख का लोकार्पण किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कैरीपुरा, महावीरपुरा, मडवा मार्ग लागत राशि 6 करोड़ 16 लाख, लुहरगुवां बम्होनी खेरा मार्ग लागत राशि 6 करोड़ 73 लाख को लोकार्पण किया गया।
वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत एकल ग्राम नल जल योजनाएं के तहत बाबा खेरा और मझगुंवा लागत 3 करोड़ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राजस्व विभाग के तहत संयुक्त तहसील भवन दिगौड़ा लागत 6 करोड़ 40 लाख और राजस्व स्टाफ क्वॉर्टर पृथ्वीपुर का करीब 6 करोड़ की लागत का लोकार्पण किया गया।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के तहत अटल ग्राम सेवा सदन लागत राशि 2 करोड़ 62 लाख का भूमिपूजन किया। वहीं 1 करोड़ 25 लाख की लागत से कुंवरपुरा, काकावनी आदि स्थानों पर सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। इसी तमाम 41 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने त्रिशा गुप्ता, वन्या अहिरवार, मायरा आदि को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की रश्मि यादव समेत 42 दीदीयों को 1 करोड़ 55 लाख की राशि का चेक वितरित किया गया।
