टीकमगढ़ : पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत सिमराखुर्द ने रचा विकास का नया अध्याय, कुशल प्रबंधन से मिली विकास को रफ्तार

पंचायत इंडिया न्यूज़ की विशेष प्रस्तुति – “पंचायत समीक्षा”

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायत गठन के सफलतम साढ़े 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राम पंचायत की खबरों पर आधारित देश के प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल “पंचायत इंडिया न्यूज़” की विशेष प्रस्तुति “पंचायत समीक्षा” की कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत पलेरा की ग्राम पंचायत “सिमराखुर्द” की। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत “सिमराखुर्द” की उत्कृष्ठ कार्यप्रणाली ने विकास की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। सरपंच श्रीमती उमेदी रघुवीर प्रसाद लोधी व सचिव रामेश्वर प्रसाद लोधी की दूरदर्शिता के चलते ग्राम पंचायत में विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से ग्राम पंचायत ने न केवल बुनियादी ढांचे में सुधार किया है, बल्कि गांववासियों के जीवन स्तर को भी ऊंचाई दी है। ग्राम पंचायत सिमराखुर्द की सरपंच श्रीमती उमेदी रघुवीर प्रसाद लोधी एवं सचिव रामेश्वर प्रसाद लोधी की दूरदर्शी सोच और प्रशासनिक कुशलता के चलते पंचायत क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन किया गया है। इसका सीधा लाभ गांववासियों के जीवन स्तर में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत सिमरा खुर्द का विकास कार्यों पर आधारित विज्ञापन

मनरेगा से मिला रोजगार, गांव को मिली मजबूती : सरपंच
“पंचायत इंडिया न्यूज़” से विशेष बातचीत में सरपंच श्रीमती उमेदी रघुवीर प्रसाद लोधी ने बताया कि उनके तीन वर्षीय कार्यकाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत अनेक श्रम आधारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा निर्माण कार्यों के माध्यम से किसानों और श्रमिकों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना : सचिव
ग्राम पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद लोधी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब एवं वंचित परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वयं का घर मिलने से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है, बल्कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त हुआ है।

सामूहिक जन जागरूकता से शराबबंदी करवाई, रघुवीर प्रसाद लोधी, सरपंच प्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी
ग्राम पंचायत सिमराखुर्द के सरपंच प्रतिनिधि व वरिष्ठ समाजसेवी श्री रघुवीर प्रसाद लोधी ने पंचायत इंडिया न्यूज़ से विशेष चर्चा में बहुत महत्वपूर्ण और सकारात्मक बात बताई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सिमराखुर्द सहित आसपास की 27 से अधिक ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जनजागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते शराबबंदी की प्रभावी व्यवस्था लागू करवाई गई है।

श्री रघुवीर प्रसाद लोधी ने पंचायत इंडिया न्यूज़ को बताया कि समस्त ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए शराब पर पूर्ण रूप से रोक सुनिश्चित करवाई। इस ऐतिहासिक पहल का सकारात्मक प्रभाव गांवों के सामाजिक वातावरण पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है—घरेलू विवादों में कमी आई है, पारिवारिक माहौल बेहतर हुआ है और युवा वर्ग शिक्षा व रोजगार की ओर अधिक केंद्रित हुआ है। यह पहल ग्रामीण समाज को नशामुक्त और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

स्वच्छता, जल और सड़क—तीनों पर सशक्त काम
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कर ग्राम पंचायत को ODF बनाया गया है। साथ ही, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता हेतु नियमित अभियान चलाए गए।

नल-जल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आई है। इसके अतिरिक्त सीसी रोड निर्माण से गांव में आवागमन सुगम हुआ है और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिली है।

पारदर्शिता और जनभागीदारी बनी सफलता की कुंजी
ग्राम पंचायत सिमराखुर्द में सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से क्रियान्वयन किया गया, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सिमराखुर्द की यह उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि जब प्रशासनिक ईमानदारी, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है, तो ग्रामीण विकास की रफ्तार स्वतः तेज हो जाती है। सिमराखुर्द आज एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में उभरकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!