ब्यूरो रिपोर्ट खंडवा। पंचायत इंडिया न्यूज़
खंडवा। मध्यप्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी है। पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की राशि मिल गई है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों का इंतजार आज खत्म हुआ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आज खंडवा जिले के पंधाना में भव्य समारोह में शामिल होकर लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार 14 फरवरी को खंडवा जिले में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के में महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव डीबीटी मोड के जरिए यह रकम लाड़ली बहनों को ट्रांसफर की। बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2023 में लाड़ली बहना योजना को लॉन्च किया था। यह योजना मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाओं के लिए हैं। इस योजना में पात्र बहनों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना की 32 किस्त जारी हो चुकी है और आज 33वीं किस्त जारी हो रही है।
आपके खाते में पैसे आए या नहीं ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
– आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
– कैप्चा कोड दर्ज करें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
– ओटीपी को दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
– इसके बाद स्क्रीन पर तुरंत आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
