मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दिन भेजेंगे खाते में, सबकुछ विस्तार से जानिए इस रिपोर्ट में

ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश। पंचायत इंडिया न्यूज़

भोपाल। लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त का इंतजार कर रहीं प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम मोहन यादव जल्द ही 1500-1500 रुपए की राशि 1.28 करोड़ खातों में ट्रांसफर करेंगे।

1.28 करोड़ को मिलेगा योजना का लाभ
वर्तमान में 1.28 करोड़़ लाडली बहनें इस योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ ले रही हैं। इन महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1500-1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस सरकारी आंकड़े के मुताबिक मार्च महीने में आने वाली लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के कुल 1920 रुपए मोहन सरकार पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेगी। यह पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से महिलाओं के बैंक में पहुंचाया जाएगा।

जानें किस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। सीएम एक क्लिक पर प्रदेश की लाभार्थी 1.28 करोड़ बहनों के खातों में 1920 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहनें शामिल होंगी। इस दौरान सीएम लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे और जानेंगे कि वह योजना के तहत खातों में आने वाली राशि का इस्तेमाल कहां और कैसे कर रही हैं, इस राशि ने उन्हें कैसे सहारा दिया है?

इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी मार्च की किस्त
ध्यान दें कि जिन महिलाओं की आयु 60 पार हो चुकी है, उन महिलाओं के नाम मार्च की किस्त (Ladli Behna Yojana) जारी होने से पहले ही कट चुके होंगे। ऐसे में लाडली बहना योजना की पात्रता की इस शर्त के मुताबिक 60 साल की महिलाओं के खातों में योजना की राशि अब नहीं आएगी। बता दें कि लाडली बहना योजना के सॉफ्टवेयर में बायडिफॉल्ट यह सेटिंग है कि वह योजना की शर्तों को पूरा नहीं कर पाने वाली महिलाओं के नाम स्वत: ही अपडेट कर लेता है। जिससे हर महीने ऐसी महिलाओं के नाम योजना की पात्रता लिस्ट से बाहर कर देता है।

खाते में पैसे आए या नहीं कैसे करें चेक?
अगर आप भी लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र हैं और आपकी उम्र 60 पार नहीं हुई है तो 1500 रुपए खाते में आते ही आपके मोबाइल पर 34वीं किस्त आने का नोटिफिकेशन यानी मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा अगर आप लाडली बहना योजना की किस्त आई या नहीं यह चेक कर ना चाहती हैं, तो लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चैक कर सकती हैं। या अपने आस-पास के एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर जाकर या अपने खाते से संबंधित बैंक जाकर भी आप अपने खाते का अपडेट ले सकती हैं।

तीन साल बाद भी हजारों महिलाओं को आवेदन के लिए पोर्टल शुरु होने का इंतजार
बता दें कि पहले चरण के तहत जहां 5 मार्च से लाडली बहना योजना का लाभ लेने पात्र महिलाओं ने आवेदन भरने शुरू किए थे, पहली बार 5 जून को लाडली बहनों के खातों में योजना की पहली किस्त के 1000 रुपए भेजे गए थे। दूसरे चरण के बाद आवेदन भरने का मौका फिर नहीं मिला। l

आपको बता दें की लाड़ली बहना योजना शुरू हुए तीन साल हो गए, लेकिन प्रदेश की हजारों महिलाएं आज भी तीसरे चरण के फॉर्म भरने का इंतजार कर रही हैं, ताकि वे भी इस सरकारी योजना का लाभ ले सकें। ये वे महिलाएं हैं, जो पात्र होने के बावजूद आवेदन नहीं कर पाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!