मध्यप्रदेश डेस्क। पंचायत इंडिया न्यूज़
भोपाल। मध्यप्रदेश के 34 जिलों में शुक्रवार के दिन बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ओलावृष्टि का दौर भी एमपी में एक बार फिर जारी हो गया है. जिससे किसानों की परेशानियां सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं. क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. एमपी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव होने की वजह से बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है. ऐसे में फिलहाल 2 दिनों तक तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना रहेगी. ग्वालियर से जबलपुर तक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. यहां भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है।

एमपी के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर, ग्वालियर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, निवाड़ी, टीमकगढ़, सिवनी जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई है. इसी तरह से भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है. कई जिलों में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शु्क्रवार के दिन बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है. गुरुवार को भी रात से ही बारिश का दौर जारी है.

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च को बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है. कई जिलों में शुक्रवार को पूरी तरह से मौसम बदला रहेगा और आंधी-तूफान की रफ्तार तेज होगी. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से हवाओं की रफ्तार रहेगी. ऐसे में आंधी की भी संभावना बन रही है.
उत्तर भारत में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ कई राज्यों में बारिश की स्थिति बना रहा है. जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है. जहां मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक और ट्रफ एमपी के बीचोंबीच में सक्रिय बना हुआ है. ऐसे में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है. सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है. गुरुवार को भी खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवानी और मंडला जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिली थी. जबकि जबलपुर, बैतूल नरसिंहपुर, हरदा, देवास, बुरहानपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकती रही और बारिश भी हुई थी.
पिछले कुछ दिनों में आधे से ज्यादा मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा है. एमपी के कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना नहीं है.
मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा है. शुरुआती पखवाड़े में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा. लेकिन, 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है. जिसके बाद बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है.
