नई दिल्ली सेंट्रल डेस्क। पंचायत इंडिया न्यूज़
नई दिल्ली। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब वर्गों की जरुरतों को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल के महीने में तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) का राशन एक साथ वितरित करने का फैसला किया है।
यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। वर्तमान नियमों के तहत प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज दिया जाता है, 3 महीने के हिसाब से एक लाभार्थी को अप्रैल में ही कुल 15 किलो अनाज (5kg x 3 महीने) मिल जएगा। लाभार्थी अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (FPS) यानी राशन की दुकान से निर्धारित समय पर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे तय तारीख और समय का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। राशन का वितरण ePOS मशीनों के माध्यम से फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन द्वारा ही किया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी है eKYC
ध्यान रहे जिन राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है उन्हीं ही राशन का लाभ दिया जाएगा। जिन कार्ड धारकों की e-KYC और आधार लिंकिंग पूरी नहीं है, वे 31 मार्च 2026 तक काम पूरा कर सकते हैं।
राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं। फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा। eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
अप्रैल से जून 2026 तक एक साथ मिलेगा चावल, 30 अप्रैल तक वितरित करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने भी अप्रैल महीने में ही तीन माह यानि अप्रैल, मई और जून का चावल एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) एवं अन्य योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए माह अप्रैल से जून 2026 तक का चावल एकमुश्त आबंटित किया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल का भंडारण 31 मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा तथा हितग्राहियों को इसका वितरण 30 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा।
निर्देशानुसार अंत्योदय, प्राथमिकता तथा अन्य श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता के अनुसार तीन माह का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही शक्कर, नमक सहित अन्य राशन सामग्री का वितरण भी उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार किया जाएगा।
ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक हितग्राही को राशन वितरण के बाद रसीद भी प्रदान की जाएगी। अप्रैल माह में “चावल उत्सव” का आयोजन कर हितग्राहियों को विशेष रूप से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, जिससे सभी पात्र परिवारों तक राशन समय पर पहुँच सके।
