ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश / पंचायत इंडिया न्यूज़
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने विधानसभा में श्रम विधियां संशोधन विधेयक पेश किया, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी। इस विधेयक के लागू होने के बाद अब महिलाएं रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी, जिससे राज्य में महिला रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
एमपी में अब रात में भी काम कर सकेंगी महिलाएं
श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सदन में श्रम विधियां संशोधन विधेयक पेश किया, जिसे विधानसभा ने पारित कर दिया। इस नए कानून के लागू होने के बाद अब मध्य प्रदेश में महिलाएं रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। यह संशोधन राज्य में महिलाओं की रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने और उन्हें अधिक लचीला कार्य वातावरण देने के उद्देश्य से लाया गया है।
